फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   दो दुकानों से पकड़ाया थर्माकोल, छह हजार वसूला गया जुर्माना

दो दुकानों से पकड़ाया थर्माकोल, छह हजार वसूला गया जुर्माना

Sat, 06 Oct 2018 12:54 AM IST
Updated Sat, 06 Oct 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
जौनपुर। उप जिलाधिकारी सदर मंगलेश दुबे व एसपी आरए संजय राय सहित नगर पालिका कर्मचारियों द्वारा शुक्रवार को पालिथीन के विरुद्घ अभियान चलाकर दुकानों पर छापेमारी की गई। इस दौरान दो दुकानों पर थर्माकोल पाए गए। जिसको जब्त किया गया। साथ ही दुकान स्वामी से छह हजार रुपया जुर्माना वसूला गया। वहीं नगर पालिका के पीछे लावारिश हाल में दो बोरा महुआ के पत्ती से बना पत्तल मिला। जिसे नगर पालिका द्वारा जब्त कर लिया गया।
विज्ञापन

उप जिलाधिकारी सदर मंगलेश दुबे व एसपी आरए संजय राय ने शुक्रवार की शाम नगर के ओलंदगंज स्थित फलवाली गली में छापेमारी की। इस दौरान राजेश जायसवाल के दुकान से एक बोरा थर्माकोल पकड़ा। जिसे जब्त करते हुए पांच हजार रुपया जुर्माना वसूला। इसके बाद उक्त स्थान पर ही गणेश अग्रहणी के दुकान पर लगभग 25 की संख्या में थर्माकोल मिला। जिसे जब्त करते हुए एक हजार रुपया जुर्माना वसूला गया। इसके बाद एसडीएम व एसपीआरए नगर पालिका के पीछे स्थित दुकानों पर छापेमारी की।इस दौरान वहां दो बोरा लावारिश मिला। जांच करने पर उसमें महुआ के पत्तियों से बना पत्तल मिला। जिसे नगर पालिका द्वारा जब्त कर लिया गया।उप जिलाधिकारी सदर मंगलेश दुबे ने बताया कि नगर क्षेत्र में पालिथीन के विरुद्घ अभियान चलता रहेगा। उन्होंने लोगों से पालिथीन का प्रयोग नहीं करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed