{"_id":"5bb51564867a557ffc6c01ee","slug":"153859412710-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दशहरा व दुर्गा पूजा को सकुशल संपन्न कराने पर चर्चा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दशहरा व दुर्गा पूजा को सकुशल संपन्न कराने पर चर्चा
Updated Thu, 04 Oct 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मडियाहूं। दशहरा व दुर्गा पूजा को सकुशल संपन्न कराने के लिए कोतवाली परिसर में बुधवार को शांति समिति की बैठक क्षेत्राधिकारी राम भवन यादव की अध्यक्षता में हुई। जिसमें बिजली, पानी ,साफ-सफाई को लेकर चर्चा हुई ।इस दौरान अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत डा. संजय कुमार ने नगर में दुर्गा पूजा व दशहरा के दौरान साफ सफाई और पानी की व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखने व एसडीओ विद्युत शिव शंकर ने बिजली व्यवस्था सुचारू रूप से चलाने का आश्वासन दिया । क्षेत्राधिकारी राम भवन यादव ने सभी उपस्थित लोगों से त्यौहार को सकुशल संपन्न कराने का सहयोग मांगा। प्रभारी निरीक्षक संजीव मिश्रा ने कहा कि दुर्गा पूजा, दशहरा व भरत मिलाप आपसी सहयोग व भाईचारे से मनाएं। पुलिस आपके साथ है। किसी को अराजकता की छूट नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि कोई भी अराजक तत्व कहीं गड़बड़ी करने की कोशिश करता है तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। इस अवसर पर तहसीलदार संतोष कुमार, लाल प्रताप सिंह, रहमत खां, सुभाष साहू ,अत्ताउल्लाह खान ,महेश साहू ,विनोद निगम ,कमला साहू, श्याम बाबू सेठ, राजेश पांडेय, संतोष गुप्ता ,अनिल गुप्ता सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।