फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   खाद्य सुरक्षा अधिकारी और ढाबा संचालक में हुई कहासुनी

खाद्य सुरक्षा अधिकारी और ढाबा संचालक में हुई कहासुनी

Fri, 28 Sep 2018 12:31 AM IST
Updated Fri, 28 Sep 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
थानागद्दी। केराकत कोतवाली क्षेत्र के मथुरापुर बाजार में जांच करने गई खाद्य सुरक्षा अधिकारी तूलिका शर्मा के साथ एक ढाबा संचालक ने सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया। तूलिका का दोष सिर्फ इतना था कि उन्होंने ढाबा संचालक से लाइसेंस मांगा जिस पर वह भड़क गया और उसने अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया। तूूलिका शर्मा ने घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी है। इस मामले में केस दर्ज कराने की तैयारी में अधिकारी जुट गए हैं।
विज्ञापन

गुरुवार की दोपहर में केराकत की खाद्य सुरक्षा अधिकारी डा. तूलिका शर्मा निरीक्षण करने के लिए एक ढाबे पर पहुंची। उन्होंने संचालक से फ़ूड लाइसेंस मांगा तो ढाबा संचालक अधिकारी से उलझ गया और बदतमीजी करने लगा। खाद्य सुरक्षा अधिकारी तूलिका शर्मा का कहना है कि ढाबा का लाइसेंस मांगने पर संचालक ने लाइसेंस न होने और ढाबा के अच्छी तरह से न चलने की बात कही। उसके बाद ढाबा पर रखे खाद्य सामग्री को लेकर पूछताछ करने पर ढाबा संचालक ने अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया। उन्होंने घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दिया। संचालक से जब उच्च अधिकारी से फ़ोन पर बात कराई तो वह उनसे भी फोन पर उलझ गया। उन्होंने बताया कि आरोपी ढाबा संचालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed