{"_id":"5bad28df867a557ebf6ccb0e","slug":"153807482615-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों के दो गुट हुए आमने-सामने, हुई बमबाजी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्रों के दो गुट हुए आमने-सामने, हुई बमबाजी
Updated Fri, 28 Sep 2018 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। टीडी कालेज में दो छात्र गुटों में मारपीट का मामला गुरुवार को बमबाजी तक जा पहुंचा। यह घटना शिक्षाशास्त्र विभाग में दोपहर बाद की है। कालेज में दहशत का वातावरण व्याप्त हो गया है। प्राचार्य का कहना है कि घटना कैंपस से बाहर हुई है।
कालेज में मंगलवार को उत्तरी द्वार के पास एक छात्र की कुछ लड़कों ने पिटाई कर दी थी। इससे आक्रोशित पीड़ित छात्र द्वारा कालेज में समूह बनाकर मारने वाले गुट की तलाश की जा रही थी। गुरुवार को उन्हें सूचना मिली कि मारने वाले छात्र शिक्षाशास्त्र विभाग के पास खड़े हैं। ऐसे में वह कालेज के पीछे वाले मैदान से होकर वहां पहुंचे। रास्ता बंद होने के कारण उनके द्वारा दहशत फैलाने के लिए पीछे से विभाग में बम फेंक दिया। इसके बाद पांच बाइक पर पहले से तैनात साथियों के साथ वह बाइक पर बैठकर फरार हो गए। हमलावर मुंह को गमछे से बांधे हुए होम्योपैथिक कालेज वाले रास्ते से पहुंचे थे। आवाज इतने जोर की थी कि पूरे कालेज में सुनाई दिया। बलरामपुर हाल के पास चेकिंग कर रहे कालेज के प्राक्टोरियल बोर्ड की टीम आवाज सुनकर मौके पर पहुंची। जहां रस्सी व मशाला बिखरा हुआ था। कालेज के प्राचार्य डा. विनोद कुमार सिंह ने बताया कि मामला छात्रों के दो गुटों में मारपीट का है। कालेज परिसर में बमबाजी नहीं हुई है। बाहर कोई छात्र पटाखा फोड़ा होगा। उधर लाइन बाजार पुलिस का कहना है कि कोई सूचना उन्हें नहीं मिली है।