फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   लड़की भगाने की रंजिश को लेकर मारपीट, कई घायल

लड़की भगाने की रंजिश को लेकर मारपीट, कई घायल

Fri, 28 Sep 2018 01:26 AM IST
Updated Fri, 28 Sep 2018 01:26 AM IST
विज्ञापन
खेतासराय/ जौनपुर। खेतासराय के एक मोहल्ले में लड़की भगा ले जाने के मामले को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। मारपीट में दोनों पक्षों के एक अधिवक्ता समेत छह लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सोंधी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। दोनों पक्षों से 19 लोगों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। अधिवक्ता की पिटाई के विरोध में दीवानी न्यायालय के अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहकर घटना का विरोध कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन

खेतासराय के एक मोहल्ले से 27 दिन पूर्व दूसरे मोहल्ले का एक युवक एक लड़की को भगा ले गया था। जिसमें पुलिस ने मुक़दमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। लड़का पक्ष लड़की पक्ष पर सुलह का दबाव डाल रहा था। बुधवार की रात इसी रंजिश को लेकर लड़की पक्ष एवं लड़के पक्ष के लोगों में मारपीट हो गई। मारपीट में एक पक्ष से एक अधिवक्ता समेत तीन लोग तथा दूसरे पक्ष से भी सईदा समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों का उपचार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी पर कराया गया। घायल अधिवक्ता को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मारपीट में दोनों पक्षो की ओर से दी गई तहरीर में धारदार हथियार के प्रयोग का आरोप लगाया गया है। एक पक्ष से सईदा की तहरीर पर नौ लोगों के खिलाफ और दूसरे पक्ष से आशुतोष श्रीवास्तव की तहरीर पर दस लोगों के खिलाफ मारपीट, बलवा एवं प्राणघातक हमले के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। उधर अधिवक्ताओं का कहना है कि लड़का पक्ष हाईकोर्ट का डायरेक्शन ले आए थे। हाईकोर्ट ने लड़की को बालिग पाते हुए उसका बयान लेने व उत्पीड़नात्मक कार्रवाई न करने का आदेश दिया था। लड़की की मां और अन्य लोग दो दिन पूर्व सीजेएम कोर्ट से लड़की को ले जाना चाहते थे। लड़की पक्ष के लोगों ने अधिवक्ता आशुतोष पर हमला कर दिया और उल्टे उनके और लड़के के ऊपर केस भी दर्ज कराया दिया। इस संबंध में अधिवक्ता पुलिस अधिकारियों से भी मिले और घटना पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त किए। सीओ शाहगंज अजय श्रीवास्तव ने बताया कि दोनों पक्षों ने एक दूूसरे के खिलाफ केस दर्ज कराया है। चार आरोपियों अफ़जल, अकरम उर्फ गुड्डू, आफताब और नफीस को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed