{"_id":"5ba1444c867a557eac528361","slug":"153729541713-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहाने गया किशोर तालाब में डूबा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नहाने गया किशोर तालाब में डूबा
Updated Wed, 19 Sep 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सुइथाकला। सरपतहा थाना क्षेत्र के कटघर गांव में मंगलवार को दोपहर करीब ढाई बजे तालाब में नहाते समय दो किशोर पानी में डूबने लगे। एक को बचा लिया गया जबकि दूसरा पानी में डूब गया। उसकी तलाश में के लिए गोताखोरों को लगाया गया है।
सरपतहा थाना क्षेत्र के कटघर गांव निवासी विशाल पांडेय (17) पुत्र सुरेश पांडेय, अश्वनी तिवारी(20) पुत्र जनार्दन तिवारी, मयंक (17) पुत्र संजय, सनी दुबे (19) पुत्र बजरंगी दुबे। श्री इंदिरा स्मारक इंटर मीडिएट कालेज कटघर के अलग अलग कक्षा के छात्र हैं। मंगलवार को दोपहर वे स्कूल से घर आए और खाना खाने के बाद बस्ती से करीब पांच सौ मीटर दूर स्थित बंधवा तालाब में नहाने चले गए। ट्रैक्टर के ट्यूब में हवा भरकर चारों उसी के सहारे बीच तालाब में पहुंच गए। तालाब का एरिया बड़ा है और करीब 25 फीट सेे अधिक गहराई है। बीच तालाब में पहुंचने पर ट्यूब किसी तरह पलट गया और सभी से ट्यूब का सहारा छूट गया। सनी और अश्वनी तैरना जानते थे। दोनों ने मयंक को किसी तरह बाहर निकाल लिया। वे विशाल को निकलाने का प्रयास कर रहे थे तभी वह पानी में डूब गया। बच्चों ने शोर मचाया तो गांव के लोग भी जुट गए। घटना की सूचना डायल 100 और स्थानीय थाने पर दी गई। सूचना पर थाने से उप निरीक्षक दो होमगार्ड पहुंचे। यूपी 100 के सिपाही भी पहुंच गए। स्थानीय गोताखोरों और होमगार्ड के जवानों की मदद से पहले किशोर की तलाश शुरू की गई। पता नहीं चला तो गोमती नदी के किनारे रहने वाले बदलापुर इलाके से गोताखोर मंगाए गए। समाचार लिखे जाने तक तालाब में किशोर की तलाश की जा रही है। उसका पता नहीं चल सका है। उधर किशोर के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है।