फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   गबन के दोषी पाए ग ग्राम सभा का खाता सीज

गबन के दोषी पाए ग ग्राम सभा का खाता सीज

Sat, 15 Sep 2018 11:40 PM IST
Updated Sat, 15 Sep 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
खेतासराय। विकास खंड शाहगंज ( सोंधी ) के ग्राम सभा बारा के ग्रामीणों ने नवंबर 2016 में ग्राम प्रधान रहीं धनपत्ति देवी व सचिव रमेश गौतम पर ग्राम सभा के लाखों रुपये गबन का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से शिकायत की थी। ग्रामीणों का आरोप था कि सेक्रटरी व प्रधान ने मिलकर शौचालय निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग व मिट्टी खड़ंजा के कार्य भी मानक के अनुरूप नहीं कराए गए हैं। गांव के प्राथमिक विद्यालय में शौचालय व पेयजल आपूर्ति के काम में भी अनियमितता बरती गई है।
विज्ञापन

डीएम अरविंद मलप्पा बंगारी ने पूरे मामले की जांच जिला गन्ना अधिकारी नूरुल हुदा को सौंपी थी। नोडल अधिकारी ने पूरे मामले की गंभीरता से जांच करते हुए रिपोर्ट जिला मजिस्ट्रेट को सौंप दी। जिसमें ग्राम प्रधान व सेकेट्री को प्रथम दृष्टया दोषी पाया गया। दोषी पाए जाने पर सचिव पर कानूनी कार्यवाही का डीएम ने आदेश दिया है। साथ ही पंचायत राज अधिनियम (1947) की धारा 95 (1) जी के अंतर्गत अंतिम जांच में मुक्त होने तक ग्राम प्रधान के वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकारों पर रोक लगी रहेगी। एक माह के भीतर यह अंतिम जांच रिपोर्ट जांच अधिकारी पीडी व जेई आरईडी द्वारा पूरी करके जिलाधिकारी को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed