{"_id":"5b8ed147867a554847795dd7","slug":"15360863306-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट में घायल वृद्ध की उपचार के दौरान मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मारपीट में घायल वृद्ध की उपचार के दौरान मौत
Updated Wed, 05 Sep 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खेतासराय। स्थानीय थाना क्षेत्र के अब्बोपुर गांव में 21 अगस्त की रात पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट में घायल ठाकुर बिंद (75) की वाराणसी में उपचार के दौरान सोमवार की रात मौत हो गई।
मारपीट में दोनों तरफ से ईंट पत्थर चले थे। जिसमें एक पक्ष से 75 वर्षीय ठाकुर बिंद और दूसरे पक्ष से 17 वर्षीय राजेश को चोट आई थी । गमभीर रूप से घायल ठाकुर बिंद को जिला अस्पताल से वाराणसी रेफर कर दिया गया था। उन्हें वाराणसी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां सोमवार की रात में ठाकुर बिंद की मौत हो गई ।
बक्शा। स्थानीय थाना क्षेत्र के गैरीखुर्द गांव में ससुराल आए एक अधेड़ की अबूझ हालत में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बक्शा थाना क्षेत्र के खरौना गांव निवासी रामधारी यादव(55) की तबीयत 31 अगस्त को खराब हुई तो उनकी पत्नी गायत्री उसे लेकर अपने मायके गैरी खुर्द निवासी भाई रामचरित्तर के पास पहुंच गई। रामचरित्तर ने उनका इलाज शुरू कराया। इलाज के दौरान मंगलवार को भोर में रामधारी की मौत हो गई। रामचरित्तर मंगलवार की सुबह शव लेकर खरौना गांव स्थित अपनी बहन के घर पहुंचे तो मृतक के भतीजे ने जहर देकर मारने का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।