फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   प्रधान ने उखड़वाया ग्रामीणों ने बनाया संपर्क मार्ग

प्रधान ने उखड़वाया ग्रामीणों ने बनाया संपर्क मार्ग

Mon, 03 Sep 2018 12:09 AM IST
Updated Mon, 03 Sep 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
सतहरिया। मुंगराबादशाहपुर के भीखपुर गांव में ग्रामीणों ने प्रधान व उनके साथियों पर संपर्क मार्ग उखाड़ने का आरोप लगाया है। साथ ही ग्रामीणों ने श्रमदान कर फिर से संपर्क मार्ग बना दिया। साथ ही प्रधान के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। लौह-भीखपुर संपर्क मार्ग बहुत पुराना है। कई गांव के लोग इधर से आते जाते हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि उस मार्ग पर लगभग दो सौ मीटर सड़क प्रधान ने बीते 31 अगस्त को अपने कुछ साथियों को लेकर जेसीबी से उखड़वा दिया। जिससे आवागमन बाधित हो गया। इसको लेकर गुस्साए कामता प्रसाद मिश्र, शेषधर दूबे, रामराज तिवारी, अरुण कुमार पांडेय, जितेंद्र, लक्ष्मीनारायण, श्याम नारायण, राजाराम आदि ने मुख्यमंत्री, एसडीएम मछली शहर तथा थाना दिवस पर शिकायती पत्र दिया। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिस पर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई। जब प्रशासन द्वारा कोई सकारात्मक पहल नहीं किया गया तो रविवार को ग्रामीणों ने खुद श्रमदान करते हुए सड़क बनाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed