{"_id":"5b8c2b5442c7924659431311","slug":"153591277417-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे ने ही की थी पिता की गला रेतकर हत्या, गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटे ने ही की थी पिता की गला रेतकर हत्या, गिरफ्तार
Updated Sun, 02 Sep 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जफराबाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के बेलाव घाट पुल के पास हत्या कर फेंके गए अधेड़ के शव की पहचान कर पुलिस ने हत्यारोपी बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। प्रापर्टी से बेदखल किए जाने की धमकी दिए जाने पर बेटे ने अपने साथी के साथ मिलकर पिता की गला रेतकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने हत्यारोपी बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जबकि उसका साथी मलेशिया जा चुका है।
आठ अगस्त को सुबह बेलाव घाट के पास सरपत के झुरमुट में अधेड़ का शव मिला था। उसका गला धारदार हथियार से रेता गया था। चरवाहों ने शव को देख पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया लेकिन काफी प्रयास के बाद भी शव की पहचान नहीं हो सकी थी। इस ब्लाइंड मर्डर का खुलासा करना पुलिस के लिए किसी चुनौती से कम नहीं थी। मृत व्यक्ति की शर्ट पर स्मार्ट ट्रेलर रुधौली का स्टीकर लगा था। पुलिस शर्ट लेकर सरपतहा थाना क्षेत्र के रुधौली बाजार में स्थित स्मार्ट टेलर के पास पहुंची। टेलर को ठीस से याद नहीं आ रहा था कि उसके द्वारा सिली गई यह शर्ट किसकी है। काफी प्रयास के बाद पुलिस शर्ट के साथ 27 अगस्त को ट्रेलर के बताए गए पहचान के अनुसार सरपतहा थाना क्षेत्र के बढ़ौना निवासी लालचंद्र यादव के घर पहुंच गई। शव की शिनाख्त तो हो गई अब पलिस के सामने हत्यारे को ढूढने की चुनौती थी। पुलिस पूछताछ के लिए मृतक के बड़े बेटे प्रदीप (32) को थाने ले आई। पुलिस की पूछताछ में वह फंस गया और पिता की हत्या की जो कहानी बयां की उसे सुन पुलिस भी अवाक रह गई। प्रदीप ने बताया कि वह 14 वर्ष तक सऊदी अरब में था। इस दौरान तकरीबन डेढ़ करोड़ रुपये अपने पिता को भेजा था। उन रुपयों से पिता ने जमीन, मकान और अन्य प्रापर्टी बनाई। वर्ष 2017 में वह सऊदी अरब से घर आया तो उसकी शादी हो गई। शादी के बाद प्रदीप और उसकी पत्नी ने पिता से उन रुपयों को वापस मांगना शुरू किया जिसे उसने कमाकर दिया था। जिसपर पिता ने उसे अपनी प्रापर्टी से बेदखल करने की धमकी दी। पिता की धमकी के बाद प्रदीप जलालपुर थाना क्षेत्र के जलालुद्दीनपुर निवासी अपने साथी संदीप कुमार मौर्य से मिलने मुंबई चला गया। वहां उसने पिती की धमकी की बात बताई तो दोनों ने पिता को रास्ते से हटाने का प्लान बना डाला। दोनों मुंबई से घर आ गए और सात अगस्त को प्रदीप ने सऊदी अरब जाने के लिए टिकट बनवाने के बहाने पिता को लेकर अपने साथी संदीप मौर्य के घर पहुंच गया। यहां से रात को वाराणसी जाने के बहाने बाइक से निकले। बाइक संदीप मौर्या चला रहा था। जबकि लालचंद्र को बीच में बैठाकर प्रदीप पीछे बैठा था। बेलाव घाट के पास पहुंचे तो पेशाब करने के बहाने प्रदीप ने बाइक रोकवाया और जेब से चाकू निकाल कर गला रेतकर पिता की हत्या कर दी। संदीप 29 अगस्त को मलेशिया चला गया जबकि इसी दिन प्रदीप भी सऊदी जाने की तैयारी में था लेकिन पुलिस ने उसे घर से उठा लिया था। पुलिस ने हत्यारोपी प्रदीप की निशानदेही पर घटनास्थल के पास से हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया। उस बाइक को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है जिसे हत्या में इस्तेमाल किया गया था।