फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   युवती ने प्रेमी, उसकी मां और बहन पर दर्ज कराया दुष्कर्म का केस

युवती ने प्रेमी, उसकी मां और बहन पर दर्ज कराया दुष्कर्म का केस

Sun, 02 Sep 2018 12:12 AM IST
Updated Sun, 02 Sep 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। मछलीशहर थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती का अपहरण 16 मार्च को करके एक युवक उसे लेकर गोवा चला गया। जहां उसने कई महीनों तक युवती को बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। आरोप है कि उसका पिता भी गोवा जुलाई में पहुंचा जहां उसने युवती के साथ दुष्कर्म की कोशिश की। यह बात युवती ने युवक से बताया और कहा कि वह उसके बच्चे की मां बनने वाली है। इस पर युवक उसे लाकर अपने गांव छोड़ गया जहां उसकी मां और बहन ने प्रताड़ित करना शुरू किया। युवती की तहरीर पर मछलीशहर पुलिस ने युवक सहित तीन लोगों के खिलाफ दुष्कर्म और मारपीट का मामला दर्ज किया है। शनिवार को युवती का महिला थाने की पुलिस ने मेडिकल कराया।

युवती का आरोप है कि वह अपने मामा के घर गई थी। इसी दौरान उसका परिचय पवन नामक युवक से हुआ। उसने अपने प्रेमजाल में फंसा लिया और शादी की बात कहने लगा। यह बात उसने अपनी मां से बताई तो उसने बताया कि पवन और उसके मामा के घर से दुश्मनी है। जब वह पवन से दूरी बनाने लगी तो उसने धोखे से कुछ खिला दिया और उसे गाड़ी में बैठाकर कहीं ले गया। उसे जब होश आया तो वह गोवा में थी। कुछ दिन साथ रहने के बाद पवन का पिता गोवा गया जहां उसने उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश किया। यह बात पवन को बताया तो उसने कुछ दिन बाद उसे ले आकर अपने गांव छोड़ दिया। उसने पवन को बताया कि वह उसके बच्चे की मां बनने वाली है तो उसकी बहन और मां उसे प्रताड़ित करने लगी। पुलिस के पास गई तो पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। इसके बाद उसने महिला समाख्या में प्रार्थना पत्र दिया। जहां दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद महिला समाख्या की समन्वयक ने मछलीशहर पुलिस को पत्र लिखा। जिस पर पुलिस ने युवक, उसकी मां और बहन के खिलाफ दुष्कर्म और मारपीट का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed