{"_id":"5b82f3bf42c792462e3b38ea","slug":"15353087247-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, सात घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, सात घायल
Updated Mon, 27 Aug 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मछलीशहर। जौनपुर नगर के नईगंज स्थित अपनी बेटी के घर से राखी बंधवाकर वापस लौटते समय रायबरेली जौनपुर मार्ग स्थित परसुपुर गांव के पास सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के सात सदस्य घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां डाक्टरों ने दो की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बाइक सवार को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई।
इलाहाबाद के झूसी त्रिवेणीपुरम निवासी अच्चीतानंद उपाध्याय (80) अपने बेटे नरेंद्र उपाध्याय (40), ओंकारनाथ (36), पोता मानस उपाध्याय (14), अभिनव (14), पोती स्मिता (18) के साथ कार चालक हरिकेश दुबे (30) को लेकर नईगंज जौनपुर स्थित बेटी के घर से राखी बंधवाकर लौट रहे थे। जब वाहन उक्त गांव के पास पहुंचा। उसी समय एक बाइक सवार अचानक सामने आ गया। जिसे बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकराकर पलट गई। जिससे कार में सवार सभी लोग घायल हो गए। सूचना पर पुलिस एवं हाइवे अथारिटी की एम्बुलेंस मौके पर पहुँची और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने मानस और ओंकारनाथ की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
सुजानगंज। क्षेत्र के सुजानगंज बदलापुर रोड पर रविवार को बसरही बाजार के पास मोपेड और बोलेरो की टक्कर में मोपेड सवार तीन लोग घायल हो गए। ग्रामीणों ने बोलेरो को रोकते हुए पुलिस को सूचना दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहाँ डाक्टरों ने दो को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। अमित मौर्य, शुभम मौर्य तथा गीता निवासी सुजानगंज एक मोपेड गाड़ी पर सवार होकर महराजगंज से अपने घर सुजानगंज आ रहे थे। जैसे ही वह उक्त स्थान पर पहुंचे। सामने से आ रही बोलेरो से टकरा गई जिसमें मोपेड पर सवार तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने अमित मौर्य और शुभम मौर्य की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने वाहनों को कब्जे में ले लिया है।