फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   दलित युवक की संदिग्ध मौत के मामले में केस दर्ज

दलित युवक की संदिग्ध मौत के मामले में केस दर्ज

Sat, 25 Aug 2018 01:06 AM IST
Updated Sat, 25 Aug 2018 01:06 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
नेवढिय़ा। स्थानीय थाना क्षेत्र के परेवां गाव निवासी 20 वर्षीय दलित जितेंद्र पुत्र स्वर्गीय लालमन की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने मृतक के भाई सुरेंद्र की तहरीर पर गांव की युवती और उसकी मां के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।

जितेंद्र का शव गुरुवार को सुबह घर से सौ मीटर दूर पड़ोसी के घर के सामने बांस के सहारे उसका शव फंदे से लटकता मिला था। मृतक के परिजनों का आरोप है कि उसकी हत्या कर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई है। आरोप है कि उसका गांव की एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था जिसे लेकर उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपी महिला और उसकी बेटी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed