फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   बदबू से परेशान पुलिस ने खानापूर्ति करके छोड़ दी ट्रकें

बदबू से परेशान पुलिस ने खानापूर्ति करके छोड़ दी ट्रकें

Wed, 22 Aug 2018 12:28 AM IST
Updated Wed, 22 Aug 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के नईगंज के पास सोमवार की रात में पकड़े गए मांस से लदे तीन ट्रकों को पुलिस ने कागजातों के जांच के बाद उन्हें खानापूर्ति कर छोड़ दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ट्रक में भैंस का चमड़ा लदा था। कागजात आनलाइन चेक किया गया और उनको छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

सोमवार की रात तीन ट्रकें एक ढाबे पर आकर रुकीं जहां खाना खा रहे लोग बदबू से परेशान हो गए। उन्होंने ट्रक चालकों से पूछताछ करना शुरू किया तो तीनों के चालक वहां से फरार हो गए। लाइन बाजार पुलिस तीनों ट्रकों को थाने ले गई। जहां बदबू से पुलिसकर्मी एवं आस पास के लोग परेशान हो गए। थोड़े देर में ही चमड़े के कारोबारी भी प्रकट हो गए। वह भी अपनी लग्जरी गाड़ियों से ट्रकों के पीछे-पीछे ही दूरी बना कर चल रहे थे। पुलिस ने कागज चेक किया तो सब कुछ ठीक पाया। पशु डाक्टरों को बुलाया तो उन्होंने भी कुछ अंदेशा जाहिर नहीं किया। बदबू से परेशान पुलिस ने ट्रकों की तलाशी नहीं ली। नगरपालिका के कर्मचारी एवं अन्य मजदूर भी चमड़ा उतारने को राजी नहीं थे। लिहाजा ट्रकों को छोड़े दिया गया। सीओ सिटी नृपेंद्र का कहना है कि जांच में कोई खास कमी नहीं पाई गई है। कागज सही है। सहारनपुर से कोलकाता भैंस के चमड़े जा रहे थे। एसपी को रिपोर्ट देने के बाद ट्रकों को थोड़ी देर में छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed