{"_id":"5b75cfd542c79219334d4ade","slug":"153444756412-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान का ताला तोड़कर डेढ़ लाख की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मकान का ताला तोड़कर डेढ़ लाख की चोरी
Updated Fri, 17 Aug 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरसठी। स्थानीय थाना क्षेत्र के खरगापुर गांव में बुधवार की रात दीपक शुक्ला के मकान का ताला तोड़कर नकदी और जेवरात समेत डेढ़ लाख से अधिक का माल चोर उठा ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है। पीड़ित मकान में ताला लगाकर परिवार समेत मुंबई में हैं।
खरगापुर गांव निवासी दीपक शुक्ला किसी काम से पत्नी और बच्चों के साथ मुंबई गए हुए हैं। गांव में स्थित उनके मकान में ताला बंद था। बुधवार की रात चोरों ने मकान का ताला तोड़कर अंदर घुसे और दो कमरों का ताला तोड़कर कीमती सामान उठा ले गए। खरगापुर गांव निवासी दीपक शुक्ला के पासपड़ोस के लोग सुबह जब सोकर उठे तो दीपक के मकान का मुख्य दरवाजा खुला देख समझ रहे थे कि रात में दीपक घर आ गए होंगे। पड़ोस के लोगों ने घर में जाकर आवाज लगाई तो देखा ताला टूटा हुआ था और अंदर सामान भी बिखरे थे। यह देख लोगों को समझते देर नहीं लगी। फोन पर लोगों ने सूचना दीपक को दी। दीपक ने फोन पर बताया कि दोनों कमरों में पांच हजार नकदी, जेवरात, कपड़े समेत डेढ़ लाख से अधिक का माल था। सूचना पुलिस को दे दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन कर लौट गई।