फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   सड़क दुर्घटना में छात्र घायल

सड़क दुर्घटना में छात्र घायल

Sat, 11 Aug 2018 12:24 AM IST
Updated Sat, 11 Aug 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
नेवढ़िया। स्कूल से घर लौटते समय ट्रैक्टर की चपेट में आने से साइकल सवार छात्र घायल हो गया। घायल को स्थानीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। क्षेत्र के गोथु गांव निवासी आयुष पांडे पुत्र कालका प्रसाद पांडे शुक्रवार की दोपहर स्कूल से साइकल से घर वापस आ रहा था। वह स्कूल से कुछ ही दूर नेवढ़िया बाजार के समीप पहुंचा था। विपरीत दिशा से बिल्डिंग मटेरियल की ट्रैक्टर तेज गति से आ रही थी। ट्रैक्टर चालक छात्र को धक्का मारते हुए ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। दुर्घटना में साइकल सवार छात्र आयुष का दाहिना पैर टूट गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने आयुष को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। छात्र के पिता ने पुलिस को दिए तहरीर में आरोप लगाया है कि उक्त ट्रैक्टर को नाबालिक लड़का चला रहा था जिसकी लापरवाही के चलते यह हादसा हुआ हैं।
विज्ञापन


जौनपुर। पुलिस अधीक्षक ने जफराबाद के एसओ अजीत कुमार सिंह सहित चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। इसमें जलालपुर थाने के दो सिपाहियों पर पैसे लेने का आरोप है। इनके अलावा चौकी इंचार्ज चौकिया पर भी कार्रवाई हुई है। एसओ जफराबाद को कोर्ट के आदेश के बाद लापरवाही बरतने की वजह से निलंबित किया गया है।
विज्ञापन



बक्शा। पुलिस ने राजस्व कर्मियों की मापी के बाद भी चकमार्ग खाली न करने वाले आरोपी के खिलाफ शुक्रवार को मुकदमा दर्ज किया है। थाना क्षेत्र के गढ़ाबाघराय गाँव निवासी संदीप शुक्ल ने पुलिस को दिए तहरीर में आरोप लगाया है कि गाँव निवासी श्यामसुंदर उर्फ भोलानाथ शुक्ल बीते पांच वर्ष से चकमार्ग पर कब्जा जमाए हुए है। राजस्व कर्मियों ने जिलाधिकारी के आदेश पर मापी कर सीमांकन किया। परन्तु श्यामसुंदर कब्जा नहीं छोड़ रहे थे। ग्राम प्रधान जब-जब चकमार्ग बनवाने का प्रयास करते थे तो बार-बार निर्माण रोक देते थे। पुलिस ने चकमार्ग को देखते हुए आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करते हुए लोक संपत्ति अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed