{"_id":"5b6b41594f1c1bb35d8b7f63","slug":"15337557292-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीडी कालेज के प्राध्यापक की पत्नी पर हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टीडी कालेज के प्राध्यापक की पत्नी पर हमला
Updated Thu, 09 Aug 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। नगर कोतंवाली क्षेत्र के उमरपुर कालीकुत्ती निवासी टीडी पीजी कालेज के प्राध्यापक डा. देवमणि दुबे की पत्नी पर अराजक तत्वों ने मंगलवार की रात हमलाबोलकर घायल कर दिया। डा. देव मणि की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी गई तहरीर में डा. देवमणि ने कहा है कि वह अपने मकान के ऊपरी मंजिल पर परिवार के साथ रहते हैं। आधी रात को साढ़े बारह बजे। मकान में कुछ नकाबपोश बदमाश घुस आए। उनकी पत्नी सामने वाले कमरे में थीं। रात के साढ़े बारह बजे थे। पत्नी बाथरूम से निकल कर जैसे ही कमरे के दरवाजे के पास पहुंची तभी वहां छिपे बदमाशों ने पत्नी का मुंह दबाकर गमछे से मुहं बांध दिया और पीटना शुरू कर दिया। विरोध करने पर धारदार हथियार से हमला किया जिससे हाथ, पैर और पेट में चोट आई है। धक्का मुक्की के दौरान बगल में रखा कूलर गिर गया। शोर सुनकर उनकी नींद टूट गई। वह बाहर निकले तो बदमाश फरार हो गए।