{"_id":"5b6745514f1c1be2588b5333","slug":"153349460214-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कब्जा करने वालों के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कब्जा करने वालों के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा
Updated Mon, 06 Aug 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बरसठी। थाना क्षेत्र के मनौरा गांव के लेखपाल ने शनिवार को पुलिस के यहां तालाब और भीटा के जमीन पर अवैध कब्जा करने पर गाव के 13 लोगों के खिलाफ लोक संपति क्षति निवारण अधिनियम में मुकदमा पंजीकृत कराया है। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए सभी लोग फरार हो गए हैं। गांव के अन्य लोगों द्वारा सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों में खलबली मची हुई है। थाना क्षेत्र के मनौरा गांव में काफी समय से तालाब और भीटा खाते की जमीन में गांव के लोगों ने जबरदस्ती कब्जा कर लिया। लेखपाल धीरज के मना करने के बाद भी तालाब और भीटा खाते की जमीन खाली नहीं कर रहे थे। शनिवार को हल्का लेखपाल धीरज ने स्वत: संज्ञान में लेते हुए गांव के ओमप्रकाश, रमेश, कल्लू, लल्लू,भगवान, रामकैलाश, लालचन्द, सज्जन, बैजनाथ, अमरनाथ, हीरालाल, मेवालाल, जियालाल के खिलाफ लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम का मुकदमा पंजीकृत कराया है।