फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   हत्यारोपी पिता पुत्र गिरफ्तार

हत्यारोपी पिता पुत्र गिरफ्तार

Sat, 04 Aug 2018 12:20 AM IST
Updated Sat, 04 Aug 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
बरसठी। स्थानीय थाना क्षेत्र के कटवार गांव में 15 दिन पूर्व हुई 50 वर्षीय रामदौर बिंद की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने शुक्रवार को हत्यारोपी पिता पुत्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

गांव के रामदौर बिंद का शव 15 जुलाई को गांव के रामजानकी मंदिर के पास तालाब में मिला था। पहले तो लोगों ने आशंका व्यक्त की थी कि वह किसी तरह तालाब में फिसलकर चले गए होंगे जहां डूबने से मौत हो गई। लेकिन सिर में चोट के कारण मौत संदिग्ध मानी जा रही थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया तो उसमें सिर में धारदार हथियार से हमला करने की बात सामने आई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के आधार पर अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने बताया की रामदौर का जमीन संबंधी विवाद पड़ोसी दयाशंकर से था जिसको लेकर पिता पुत्र ने मिलकर हत्या कर दुर्घटना का रूप देने के लिए तालाब के किनारे फेंक दिया। पुलिस ने दयाशंकर और उसके लड़के डब्बू उर्फ ओमप्रकाश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed