फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   चिकित्सक से 60 लाख रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार

चिकित्सक से 60 लाख रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार

Sat, 04 Aug 2018 01:00 AM IST
Updated Sat, 04 Aug 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
जौनपुर। जिले के प्रसिद्घ चिकित्सक एवं आईएमए अध्यक्ष डा. एनके सिंह की पत्नी के मोबाइल पर मैसेज भेजकर 60 लाख रुपए की रंगदारी मांगने वाले बदमाश को कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को नईगंज तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार बदमाश लाइन बाजार थाना क्षेत्र का निवासी है और उसकी मां चिकित्सक के यहां बतौर कर्मचारी तैनात है। पुलिस ने उसके पास से मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

गुरुवार को तकरीबन 2 बजे चिकित्सक डा. एनके सिंह की पत्नी के मोबाइल पर मैसेज आया। मैसेज करने वाले ने उन्हें धमकी देते हुए 60 लाख रुपए की मांग की। कहा कि पैसे नहीं देने पर पूरे परिवार को खत्म कर देगा। उसने फोन भी किया कि पैसे का इंतजाम हुआ कि नहीं। पहले तो चिकित्सक डा. एनके सिंह ने इसे हल्के में लिया लेकिन बाद में उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी दिनेश पाल सिंह को जानकारी दी। एसपी ने दो टीमें गठित की। एक टीम का प्रभारी इंस्पेक्टर कोतवाली विनय कुमार सिंह को बनाया और दूसरे टीम की जिम्मेदारी क्राइम ब्रांच को सौंपी। शुक्रवार को सर्विलांस की मदद से आरोपी सौरभ शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन



जौनपुर। लाइन बाजार निवासी सौरभ शर्मा की पत्नी की तबियत खराब रहती है। हाल ही में एक चिकित्सक द्वारा रंगदारी मांगने पर 50 लाख रुपए बदमाशों को देने के चलते उसके दिमाग में रंगदारी मांगने की बात घर कर गई और उसने प्लान तैयार किया। इसकी प्लान के तहत डाक्टर के घर में बर्थडे पार्टी में उसने गुब्बारा सजाने का काम किया और किसी तरह उनकी पत्नी का मोबाइल नंबर हासिल कर लिया। घर के बारे में गोपनीय जानकारी अपनी मां से इधर-उधर कर पूछ लिया। फिर मोबाइल से पहले एसएमएस कर रंगदारी मांगी। दोबारा फोनकर धमकी दी और पूछा पैसे का इंतजाम हुआ की नहीं। डाक्टर ने दिलेरी दिखाई और घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी सौरभ शर्मा को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोबाइल पर चिकित्सक डा. एनके सिंह की पत्नी से 60 लाख रुपए रंगदारी मांगने का मामला सामने आने के बाद केस दर्ज कर दो टीमें गठित की गई। पुलिस ने 20 घंटे के अंदर आरोपी सौरभ शर्मा को गिरफ्तार कर मोबाइल बरामद कर लिया है। उसकी मां सुनीता चिकित्सक के यहां काम करती है। - दिनेश पाल सिंह, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed