फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   मनबढ़ों ने किशोर को पीटकर किया लहूलुहान

मनबढ़ों ने किशोर को पीटकर किया लहूलुहान

Tue, 24 Jul 2018 12:48 AM IST
Updated Tue, 24 Jul 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

जौनपुर। लाइनबाजार थाना क्षेत्र के मियांपुर मोहल्ले में सोमवार की शाम करीब पांच बजे पहुंचे बाइक सवार तीन मनबढ़ों ने हाकी और डंडे के साथ युवक पर हमला कर दिया। पिटाई से युवक लहूलुहान हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित का आरोप है कि उसपर फायरिंग भी की गई। संयोग से गोली नहीं लगी। घटना के पीछे पुराना विवाद बताया जा रहा है।

मियांपुर निवासी राजन यादव (17) टीडी इंटर कालेज में 11वीं का छात्र है। वह सोमवार को अपने घर के पास मौजूद था तभी एक बाइक पर सवार तीन लोग पहुंचे और उसे पीटना शुरू कर दिए। शोरसुनकर जबतक लोग बचाव के लिए पहुंचे तबतक तीनों बाइक समेत फरार हो गए। पिटाई से किशोर लहूलुहान हो गया। परिवार के लोग उसे लेकर जिला अस्पताल पुंचे जहां भर्ती कराया गया है। थानाध्यक्ष लाइनबाजार का कहना है कि टीडी कालेज के दो छात्र गुटों में काफी दिनों से विवाद चल रहा है। इसी विवाद को लेकर कुछ दिन पहले राजन पक्ष के छात्रों ने दूसरे गुट के छात्रों को पीट दिया था। उस मामले में कोतवाली थाने में राजन समेत उसके साथियों के खिलाफ केस दर्ज है। आज दूसरे पक्ष के छात्रों ने मौका पाकर उसे पीट दिया। तहरीर मिली है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। फायरिंग की पुष्टि नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed