फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   सड़क हादसों में छात्रा समेत दो की मौत

सड़क हादसों में छात्रा समेत दो की मौत

Tue, 24 Jul 2018 12:36 AM IST
Updated Tue, 24 Jul 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
सरपतहा थाना क्षेत्र के समोधपुर के पास ट्रैक्टर की चपेट में आने से 11 वीं की छात्रा की मौत हो गई, जबकि सिकरारा थाना क्षेत्र के देवीगंज बाजार के पास किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर सराफा व्यवसायी की मौत हो गई।
विज्ञापन

सरपतहा थाना क्षेत्र के बसौली गांव निवासी सुभाष चंद्र चौधरी की बेटी सुप्रिया चौधरी (17) गांधी स्मारक इंटर कालेज समोधपुर में कक्षा 11वीं की छात्रा थी। सोमवार को दोपहर बाद विद्यालय से छुट्टी होने पर वह साइकल से घर लौट रही थी। समोधपुर-पट्टी नरेंद्रपुर मार्ग पर वह विद्यालय से दो सौ मीटर आगे पहुंची थी कि बल्ली-पटरा लादकर सामने से तेज गति में आ रहे ट्रैक्टर की चपेट में आ गई। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। ट्रैक्टर छोड़कर चालक भाग गया। हादसे की खबर लगते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन

उधर शेरवां बाजार निवासी सराफा व्यवसायी हीरालाल सेठ (65) बिजली का बिल जमा कर विद्युत उपकेंद्र से घर लौट रहे थे। वह दोपहर करीब 2:45 बजे सिकरारा बरईपार मार्ग पर देवीगंज के पास पहुंचे थे, तभी किसी वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक के पुत्र अजय कुमार के अनुसार वह किसी सवारी गाड़ी से बिल जमा करने गए थे। वह वापस कैसे आ रहे थे, इसका पता नहीं चल सका। हालांकि कुछ लोगों के अनुसार वह किसी बाइक सवार से लिफ्ट लेकर वापस आ रहे थे। रास्ते में दो बाइकों की आपस में टक्कर हुई थी। उसी दौरान पीछे बैठे हीरालाल सड़क पर गिर गए और उनका सिर फट गया। जबकि दोनों बाइक सवार मौके से भाग गए। शरीर से अधिक रक्तस्राव होने के चलते मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed