फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   मारपीट में अधेड़ घायल

मारपीट में अधेड़ घायल

Sun, 22 Jul 2018 12:08 AM IST
Updated Sun, 22 Jul 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
नेवढ़िया। क्षेत्र के इटाएं बाजार स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान में घुसकर मनबढ़ों ने तोड़फोड़ कर दिया। इसके बाद सेल्समैन की भी पिटाई कर दी। क्षेत्र के इटाएं बाजार में अंग्रेजी शराब की दुकान स्थित हैं। शुक्रवार कि देर रात तीन की संख्या में पहुंचे मनबढ़ों से पैसे की लेनदेन को लेकर सेल्समैन शिवकुमार से कहासुनी हो गई। धीरे-धीरे बात इतनी बढ़ गई कि मनबढ़ों ने दुकान के अंदर घुसकर सेल्समैन की जमकर धुनाई कर दी। दुकान में रखे शराब की शीशियों को तोड़-फोड़ डाली। पीड़ित सेल्समैन ने घटना की सूचना दुकान स्वामी बृजेंद्र को दी गई। शनिवार की सुबह दुकान स्वामी ने थाने पहुंचकर हुसैनपुर गाँव निवासी पप्पू पटेल व चंदन पटेल और उसके एक साथी सपन पटेल के खिलाफ दुकान के अंदर घुसकर सेल्समैन के साथ मारपीट व तोड़फोड़ करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दिया। थानाध्यक्ष नेवढ़िया विनोद यादव ने बताया कि दुकान स्वामी ने तहरीर दिया है। जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed