{"_id":"5b4f8bff4f1c1b3b748b595c","slug":"15319398364-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आभूषण की दूकान से चार लाख की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आभूषण की दूकान से चार लाख की चोरी
Updated Thu, 19 Jul 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सुइथाकला। सरपतहां थाना क्षेत्र के सराय मोहद्दीनपुर चौकी के बगल में स्थित आभूषण की दूकान से मंगलवार की रात चोरों ने नकदी व जेवरात समेत चार लाख से अधिक का माल पार कर दिया।
पुलिस चौकी के बगल में स्थित सीताराम ज्वेलर्स की दुकान में चोरों ने पीछे की दीवार काटकर चांदी सोने के आभूषण और नकदी समेत चार लाख का माल पार कर दिया। लेकिन पुलिस को भनक तक नहीं लगी। सुबह दुकानदार प्रदीप जब दूकान खोलने पहुंचा तो घटना की जानकारी हुई। देखा कि पीछे सेंध लगी थी और दूकान में रखी आलमारी तोड़ दी गई थी। उसमें रखा माल गायब था। पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर स्थानीय पुलिस के अलावा डागस्क्वायड भी मौके पर पहुंचा लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं लग सका।