{"_id":"5b479c8c4f1c1b76678b4af6","slug":"15314197853-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लावारिश हाल में बाइक छोड़कर भागे चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लावारिश हाल में बाइक छोड़कर भागे चोर
Updated Fri, 13 Jul 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थानागद्दी। केराकत कोतवाली क्षेत्र के थानागद्दी कस्बे में एक निमंत्रण में शामिल होने आए दो युवकों के पास चोरी की बाइक देख लोगों ने शक किया तो दोनों मौके से बाइक लेकर फरार हो गए और रास्ते में लावारिश हाल में बाइक छोड़कर भाग गए।
गुरुवार को दोपहर बाद बम्बावन गांव के गोपाल मिश्रा ने पुलिस को फोन से सूचना दी कि एक लाल रंग की ग्लैमर बाइक और तीन शर्ट बम्बावन गांव स्थित रामजानकी मठ से सौ मीटर पूरब सरपत के झुरमुट में लावारिश हाल में मिली है। सूचना मिलते ही थानागद्दी चौकी के सिपाही अनिल राय मौके पर पहुंचे और बाइक को कब्जे में ले लिया। कुछ लोंगो ने बताया कि इसी बाइक से तीन लड़के बुधवार की रात्रि थानागद्दी में एक निमंत्रण में आए थे। कुछ ग्रामीणों ने शकवश उन्हें दौड़ा लिया था पर अंधेरे के कारण ग्रामीण उनकी पहचान नही कर पाए थे। वाहन चोर पहचान के डर से मठ के पास बाइक फेंककर और अपना शर्ट ,टीशर्ट भी वही निकाल कर भाग गए। जानकारी होने पर जखिया निवासी कृष्णअवतार सिंह भी पुलिस चौकी पहुंच गये। उनकी 5 फरवरी 2017 को नाऊपुर के राजेपुर में एक विवाह समारोह के दौरान बाइक चोरी हुई थी। रजिस्ट्रेशन कागजात से मिलान किया गया तो चेचिस व इंजन नम्बर एक ही निकला। चोरो ने बाइक का नम्बर प्लेट पर बदल कर दूसरा नम्बर लिखवा रखा था। चोरी गई बाइक के एक साल बाद इसी क्षेत्र में मिलने से लोग पुलिस की कार्य प्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं।