फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   नौकरी दिलाने के नाम पर 1.60 लाख की ठगी

नौकरी दिलाने के नाम पर 1.60 लाख की ठगी

Fri, 13 Jul 2018 01:28 AM IST
Updated Fri, 13 Jul 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
बरसठी। यूपी पुलिस के पद पर नौकरी दिलाने के नाम पर एक व्यक्ति से जालसाज ने एक लाख साठ हजार रुपये हड़प लिए गए। नौकरी की आशा खत्म होने पर पीड़ित ने रुपये वापस करने की मांग की तो जालसाज उन्हें धमकी दे रहा है। पीड़ित ने थाने पर कार्रवाई न होने से डीएम और एसपी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

रामपुर क्षेत्र के सिरौली गांव निवासी मोहन लाल पटेल ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को दिए गए पत्रक में कहा है कि नेवढ़िया थाना क्षेत्र के भाऊपुर निवासी दो लोगों ने उससे यूपी पुलिस में नौकरी दिलाने के नाम पर वर्ष 2017 में एक लाख साठ हजार रुपये हड़प लिए। उसने मोहन को भरोसा दिलाया था कि वह उन्हीं के क्षेत्र का है और क्षेत्र छोड़कर तो कहीं जाएगा नहीं। रुपये अफसरों को देना है और नौकरी नहीं मिली तो रुपये वापस करा दूंगा। भरोसा करके मोहन ने उस जालसाज को रुपये दे दिया। अज्ञात व्यक्ति ने आधा पैसा पहले लिया और आधा पैसा नौकरी लगने के बाद देने को कहा था। मोहनलाल को जब एक साल बाद भी नौकरी नहीं मिली तो उसने आशा छोड़ दिया। मोहनलाल रुपये वापस मांगने जब उस व्यक्ति के पास गया तो उसे डांटकर भगा दिया गया। साथ ही मोहन को चेतावनी दी कि दोबारा रुपये मांगने आओगे तो इसका अंजाम बुरा होगा। रामपुर थाने में पीड़ित की सुनवाई न होने से हताश होकर उसने डीएम और एसपी से गुहार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed