फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   सड़क हादसों में दो की मौत, छह घायल

सड़क हादसों में दो की मौत, छह घायल

Fri, 06 Jul 2018 11:36 PM IST
Updated Fri, 06 Jul 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
जौनपुर। जिले में अलग-अलग क्षेत्रों हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई जबकि छह लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

कानपुर से होजरी का सामान लादकर जौनपुर जा रही पिकअप शुक्रवार की भोर में करीब चार बजे सतहरिया औद्योगिक क्षेत्र के पास पहुंची थी तभी तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पहले से खड़े ट्रक से भिड़ गई। टक्कर इतनी तेज थी कि पिकअप के परखचे उड़ गए। पिकअप चालक मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के पराहित गांव निवासी चंद्रभास यादव (24) की मौके पर ही मौत हो गई। पिकअप में फंसे चालक के शव को पुलिस ने क्रेन और ग्रामीणों के सहयोग से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के मिश्रौली गांव निवासी राजेन्द्र माली (36) अपने पिता हरीलाल माली (55) तथा सिंगराम निवासी मखंचू गुप्ता (38) को बाइक पर बैठाकर बदलापुर थाना क्षेत्र के मछलीगांव जा रहे थे। वह जैसे ही प्राथमिक विद्यालय मछलीगांव के पास पहुंचे थे तभी सामने से आ रहे दूसरे बाइक सवार राजेंद्र मिश्र (40) निवासी मसनपुर थाना बदलापुर से सीधी टक्कर हो गई। चारो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एंबुलेंस की मदद से सभी को सीएचसी बदलापुर पहुंचाया गया। जहां डाक्टर ने हरीलाल (55) को मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य तीनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

वहीं आजमगढ़ जिले के बरदह थाना क्षेत्र के सहनूवीर गांव निवासी मयंक मिश्र (26) बाइक से जौनपुर से घर लौट रहे थे। वह दोपहर एक बजे गौराबादशाहपुर बाजार के पास पहुंचे थे तभी ट्रक की चपेट में आने से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं मिर्जापुर जिले के शिवपुर गांव निवासी मनीष सिंह (40 ) यूबीआई की खाखोपुर शाखा में तैनात हैं। वह बैंक से अपने मित्र सिकरारा बाजार निवासी सुनील (33 ) के साथ देर रात अपनी बाइक से जौनपुर शहर जा रहे थे। श्रीनेतगंज बाजार के निकट पहुंचे थे कि अचानक एक साड़ सामने आ गया जिससे बाइक सवार भिड़ गए। दोनों को सीएचसी पहुंचाया गया जहां मनीष की हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed