{"_id":"5b3bc3864f1c1bad288b473d","slug":"15306433333-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में युवक समेत दो की मौत, चार घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। जिले में अलग अलग हुए सड़क हादसों में युवक समेत दो लोगों की मौत हो गई। जबकि दंपती समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्ट के लिए भेज दिया। मछलीशहर कस्बे में मंगलवार को सुबह एंबुलेंस की चपेट में आने से अधेड़ की मौत हो गई। जबकि बरसठी थाना क्षेत्र के आदमपुर के पास सोमवार की रात में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मछलीशहर प्रतिनिधि के अनुसार छाछो गांव निवासी उमाशंकर शुक्ल (57) मंगलवार को सुबह सब्जी और घर के अन्य सामान लेकर बाजार से घर लौट रहे थे। वह साइकिल से चकमुबारकपुर छाछो मोड़ के पास पहुंचे थे तभी पीछे से आ रही एम्बुलेंस की चपेट में आ गए । एंबुलेंस का पहिया उनके सिर के ऊपर से गुजर गया। पेट्रोलिंग पर निकले हाइवे अथॉरिटी के कर्मचारियों ने अपनी गाड़ी से घायल को मछलीशहर सीएचसी पहुंचाया। जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई सुबास चन्द्र की तहरीर पुलिस ने केस दर्ज कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। मृतक उमाशंकर मुंबई में रहते थे। 12 मई को बेटी खुशबू की शादी के लिए वह घर आए थे। उनकी मौस से शादी के जश्न का माहौल गम में बदल गया। बरसठी प्रतिनिधि के अनुसार रामपुर थाना क्षेत्र के पचखुरी गांव निवासी रंजीत पटेल (25) एवं जीतापुर निवासी शिव कुमार पटेल (30) किसी बारात में शामिल होकर सोमवार की रात घर लौट रहे थे। बाइक से वे बरसठी थाना क्षेत्र के आदमपुर के पास पहुंचे थे तभी किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया जहां डाक्टर ने रंजीत को मृत घोषित कर दिया। जबकि शिवकुमार को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मुंगराबादशाहपुर प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के सराय रहिचंदा गांव निवासी विक्रम पटेल (30) किसी काम से बाइक से बाजार आए थे। घर लौटते समय वह कस्बे में स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचे थे तभी ट्रक की चपेट में आकर घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। धर्मापुर प्रतिनिधि के अनुसार सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के देवकली निवासी सतीश कुमार अपनी पत्नी आरती (25) के साथ बाइक वाराणसी से घर लौट रहे थे। वह मुफ्तीगंज नाले के पास पहुंचे थे तभी कुत्ते से टकराकर सड़क पर गिर पड़े। जिससे पति पत्नी दोनों घायल हो गए। दोनों को सीएचसी मुफ्तीगंज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।