फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   अलकायदा की धमकी के बाद रेलवे स्टेशनों पर बढ़ी सुरक्षा

अलकायदा की धमकी के बाद रेलवे स्टेशनों पर बढ़ी सुरक्षा

Tue, 03 Jul 2018 12:16 AM IST
Updated Tue, 03 Jul 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। आतंकी संगठन अलकायदा की धमकी के बाद जिले में भी रेलवे स्टेशनों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। जीआरपी और आरपीएफ को एलर्ट कर दिया गया है। प्रमुख स्टेशनों से गुजरने वाली ट्रेनों की सघन जांच-पड़ताल की जा रही है। सोमवार को भी भंडारी जक्शन, जफराबाद जक्शन और सिटी स्टेशन पर भी ट्रेनों में यात्रियों के बैग खंगाले गए।

स्टेशन परिसर में हर आने-जाने वालों पर नजर रखी जा रही है। जिले के शाहगंज रेलवे स्टेशन समेत, सभी बड़े स्टेशनों पर आरपीएफ व जीआरपी की ओर से विशेष सतर्कता बरती जा रही है। स्टेशनों पर पार्किंग एरिया की भी दिन में तीन से चार बार छानबीन होती है। ऑटो चालकों को निर्धारित सीमा के अंदर वाहन लेकर घुसने से सख्ती से रोका गया है। सर्कुलेटिंग एरिया में खड़े वाहनों का चालान करने का भी आदेश जारी किया गया है। आरपीएफ प्रभारी सिटी बीके सिंह ने बताया कि मुख्यालय से एक सप्ताह पूर्व निर्देश जारी हुआ था। उसके बाद से ही स्टेशनों की नियमित जांच को बढ़ा दी गई है। उन्होंने बताया कि रात के वक्त अतिरिक्त जवानों को स्टेशन परिसर व ट्रेनों की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed