{"_id":"5b3527584f1c1b95598b69a9","slug":"15302101361-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारात में आई महिलाओं के साथ छेडख़ानी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बारात में आई महिलाओं के साथ छेडख़ानी
Updated Fri, 29 Jun 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थानागद्दी। केराकत कोतवाली क्षेत्र के टड़वां गांव में बुधवार की रात आई बारात में शामिल महिलाओं के साथ मनचलों ने छेड़खानी की। विरोध करने पर बारातियों के वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस को देख मनबढ़ फरार हो गए। पुलिस की मौजूदगी में शादी संपन्न हुई।
मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के टड़वां गांव में चोरारी गांव से बारात आई थी। द्वारचार के समय डीजे पर बाराती डांस कर रहे थे। इसी दौरान दारू के नशे में धुत घराती पक्ष के भी कुछ मनबढ़ युवक डांस करने लगे। डांस के दौरान ही वे बारात में आई महिलाओं के साथ छेड़खानी शुरू कर दी। बारातियों ने इसका विरोध किया तो मनबढ़ मारपीट पर उतारू हो गए। कुछ बारातियों की पिटाई भी कर दी। इतना ही नहीं, बारातियों के वाहन भी क्षतिग्रस्त कर दिए। उपद्रवियों को देख बाराती भयभीत हो गए। सूचना पर पुलिस पहुंची तो उपद्रवी फरार हो गए। इस घटना से क्षुब्ध बारात पक्ष के लोगों ने शादी करने से इनकार कर दिया। रिश्तेदारों और पुलिस के समझाने बुझाने पर लोग शादी के लिए राजी हुए। पुलिस की मौजूदगी में शादी की रस्म पूरी कराई गई।