फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   बारात में फरमाइशी गाने को लेकर चले ईंट पत्थर, भगदड़

बारात में फरमाइशी गाने को लेकर चले ईंट पत्थर, भगदड़

Thu, 28 Jun 2018 11:48 PM IST
Updated Thu, 28 Jun 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खेतासराय। स्थानीय थाना क्षेत्र के मवई गांव में बुधवार को आई एक बारात में डीजे पर फरमाइशी गाने को लेकर बारातियों और घरातियों में विवाद हो गया। दोनों तरफ से जमकर लाठी, डंडे और ईंट पत्थर चले। जिसमें 14 से अधिक लोग घायल हो गए। घायल करीब 11 बरातियों ने निजी चिकित्सालय में उपचार कराया जबकि घराती पक्ष से घायल तीन लोगों का उपचार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी में कराया गया। मारपीट के दौरान बारात में भगदड़ मच गई। अधिकतर बाराती रात में ही भाग निकले। बारात में आए कई वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस की मौजूदगी में काफी मान मनौव्वल के बाद शादी की रस्म पूरी कराई गई।
विज्ञापन

खुटहन थाना क्षेत्र के लोनियापट्टी गांव से बुधवार की रात खेतासराय क्षेत्र के मवई गांव में राम आसरे चौहान के घर बारात आई थी। रात में द्वाराचार के समय डीजे पर फरमाइशी गाने पर नृत्य चल रहा था। घराती व बराती पक्ष डीजे की धुन पर डांस कर रहे थे। अचानक एक फरमाइशी गीत बजाने को लेकर दोनों में विवाद हो गया। पहले गाली गलौज हुई फिर दोनों पक्षों में लाठी डंडे व ईंट पत्थर चलने लगे। इस दौरान भगदड़ मच गई। बाराती अपने वाहन लेकर भागने लगे। कई लोग पैदल ही भाग निकले। जनवासे के पास खड़े वाहन ईंट पत्थर चलने से क्षतिग्रस्त हो गए। इस दौरान मारपीट में 11 बाराती और तीन घरातियों को चोटें आईं। घायल बारातियों ने निजी चिकित्सालय में इलाज कराया। जबकि घराती पक्ष के घायल बलवंत चौहान, सच्चू चौहान व बालेंद्र चौहान का उपचार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी में कराया गया। दूल्हा भी बिना शादी के ही वापस जाने लगा। सूचना पर पहुंची पुलिस और रिश्तेदारों ने पंचायत की। काफी मान मनौव्वल के बाद शादी के लिए राजी हुए। पुलिस की मौजूदगी में शादी की रस्म पूरी कराई गई। मारपीट के मामले में किसी भी पक्ष से खबर लिखे जाने तक पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed