फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचते ही मचा कोहराम

पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचते ही मचा कोहराम

Mon, 25 Jun 2018 11:52 PM IST
Updated Mon, 25 Jun 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर। सुल्तानपुर जिले के जयसिंहपुर थाना के बिशुनदासपुर गांव में शादी में शामिल होकर घर वापस लौट रहे कार सवार लोगों की नहर में गिरने से मौत हो गई थी। घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। सोमवार को पंवारा क्षेत्र के जखनिया गांव निवासी भोलानाथ यादव 34 का शव गांव में पहुंचते ही कोहराम मच गया। मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुुट गई।
विज्ञापन

पंवारा थाना क्षेत्र के जखिनिया गांव निवासी भोलानाथ यादव सुल्तानपुर जिले के जयसिंहपुर थाना क्षेत्र के बिशुनदासपुर गांव में एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। रविवार की सुबह घर लौटते समय भोला नाथ यादव 34 वर्ष की सुल्तानपुर जिले के बगियागांव मियागंज मोड़ के पास कार अनियंत्रित होकर शारदा सहायक खंड 16 में गिर गई थी। जिसमें कार में सवार चार लोगों की मौत हो गई थी। सोमवार की सुबह भोला यादव का शव घर पहुंचते ही गांव में कोहराम मच गया। परिजन दहाड़े मारकर रोने लगे। भोलानाथ अपने पीछे एक बेटी व दो बेेटों को छोड़ गए। पत्नी उर्मिला का रो रोकर बुरा हाल है। पिता बांकेलाल बेटे का शव सामने देख अवाक रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed