फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   गोली लगने से युवक घायल, दो साथी हिरासत में

गोली लगने से युवक घायल, दो साथी हिरासत में

Sun, 24 Jun 2018 12:44 AM IST
Updated Sun, 24 Jun 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
बदलापुर / घनश्यामपुर। बदलापुर थाना क्षेत्र के नरायनपुर गांव में शुक्रवार की देर रात गोली लगने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया । उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के समय बाइक के पीछे बैठे दो युवकों को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। लेकिन दोनों ने घटना के बारे में पुलिस को कुछ भी बताने से इनकार किया है। युवक को गोली किसने और क्यों मारी इसका पता लगाना पुलिस के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक चौकीदार प्रकाश सरोज के घर के सामने जिस समय गोली चलने की आवाज ग्रामीणों को सुनाई पड़ी उस समय गोली से घायल युवक 26 वर्षीय बृजेश यादव के साथ उसके दो अन्य साथी बाइक पर बैठे थे। घटना के समय बाइक बृजेश ही चला रहा था यही कारण है कि गोली लगने के बाद बृजेश बाइक लेकर पलट गया था। यही नहीं जिस असलहे से गोली चली थी वह गिर गया था। ग्रामीणों ने बाइक के पीछे बैठे युवक को असलहा उठाते हुए भी देखा। किन्तु पुलिस के लाख प्रयास के बाद भी घायल युवक के दोनों साथी संदीप उपाध्याय व सतेंद्र उपाध्याय निवासी भोसिला( पनीकापूरा) थाना महराजगंज पुलिस को घटना से जुड़ी कोई भी बात बताने से इंकार कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed