फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   डाक्टर के बाद किराना व्यवसायी से मांगी रंगदारी

डाक्टर के बाद किराना व्यवसायी से मांगी रंगदारी

Thu, 21 Jun 2018 12:08 AM IST
Updated Thu, 21 Jun 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
बदलापुर/घनश्यामपुर। बदमाशों के मन में पुलिस का कोई खौफ ही नहीं रह गया है। कुछ दिन पहले बदमाशों ने मुन्ना बजरंगी के नाम पर चिकित्सक से 50 लाख रुपये वसूल लिए। यह मामला शांत भी नहीं हुआ कि मंगलवार को बदलापुर के किराना व्यवसायी संजय निगम से बदमाशों ने दो लाख की रंगदारी उसकी दुकान पर पहुंचकर धमकाते हुए मांगी है और कहा है कि तीन दिन में पैसा नहीं मिला तो अंजाम बुरा होगा। घटना के बाद कारोबारियों में आक्रोश है। पुलिस किराना व्यवसायी की तहरीर पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

किराना व्यवसायी संजय निगम के मुताबिक मंगलवार की शाम वह अपनी दुकान पर मौजूद थे। तभी बाइक पर सवार तीन की संख्या में बदमाश उनके पास पहुंचे और उनकी कनपटी पर असलहा सटा दिया। कहा कि दो लाख रुपए का बंदोबस्त कर दो, वरना जान से हाथ धोना होगा। उन्होंने मौके पर रुपये न होने की बात कही ती बदमाशों ने तीन दिन के भीतर रुपयों का इंतजाम करने की धमकी दी और फरार हो गए। तीन दिन के भीतर रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी दी है। अभी हाल ही में बदमाशों ने शहर के एक प्रतिष्ठित डाक्टर से मुन्ना बजरंगी के नाम पर दो करोड़ की रंगदारी मांगी थी। 50 लाख रूपए डाक्टर ने दे भी दिए थे। पुलिस सूत्रों की माने तो डाक्टर को शक हुआ तो वह अपने करीबियों के झांसी जेल पहुंचे जहां उन्होंने मुन्ना बजरंगी से मुलाकात की। जब मुन्ना ने कहा कि उन्होंने कोई फिरौती नहीं मांगी है। तब डाक्टर ने एसटीएफ को जानकारी दिया। जिले की पुलिस पर डाक्टर को विश्वास नहीं हुआ कि पुलिस उनकी मदद कर सकती है। इस मुद्दे को लेकर डीजीपी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान एसपी को फटकार लगाई थी। देखा जाए तो पुलिस बदमाशों के पीछे भाग रही है। बदमाशों को पुलिस का कोई भय नहीं है। क्षेत्राधिकारी बदलापुर अवधेश शुक्ला का कहना है कि रंगदारी मांगने की घटना में केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed