{"_id":"5b27fb2f4f1c1bb51e8b695c","slug":"152934686512-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसकर विवाहिता की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसकर विवाहिता की मौत
Updated Thu, 25 Oct 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिकरारा । स्थानीय थाना क्षेत्र के देवीगंज दलित बस्ती में गुरुवार को दोपहर बाद एक 22वर्षीया विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में झुलसकर मौत हो गई। पूनम पत्नी अखिलेश गौतम दोपहर ढाई बजे अपने कमरे में अबूझ हाल में झुलस गई ।आनन फानन में एम्बुलेंस से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। चर्चा है कि वह मायके से आना नही चाहती थी ।किसी तरह दबाव बनाकर लोग विदाई कराकर उसे ससुराल ले आए थे। परिजनों के मुताबिक आज दोपहर जब घर मे कोई नही था उसी समय वह अपने कमरे में खुद को आग के हवाले कर दिया। उसकी शादी पिछले साल हुई थी।मायके वालों की तरफ से समाचार लिखे जाने तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन