फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   बाइक सवार बदमाशों ने महिला को घायल कर लूट ली चेन

बाइक सवार बदमाशों ने महिला को घायल कर लूट ली चेन

Tue, 19 Jun 2018 12:12 AM IST
Updated Tue, 19 Jun 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
सुजानगंज। मटियाहीं गांव के पास सोमवार की दोपहर बाइक सवार बदमाशों ने बाइक पर बैठी महिला को रोककर तमंचे के बट से घायल कर उसके गले की चेन लूट ली। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। लूट की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की लेकिन लुटरों का पता नहीं चल सका। सीओ मछलीशहर अवधेश शुक्ला ने बताया कि महिला की तरफ से सुजानगंज थाने में तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। हालांकि पुलिस अपनी तरफ से बदमाशों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

दहेंव गांव निवासी प्रेमलाल यादव की पत्नी नीलम अपने देवर विशाल और बेटे अनुराग (12) के साथ बाइक से बहन की बेटी की शादी में शामिल होने डोमपुर गांव जा रही थी। मटियाहीं गांव के समीप एक बाइक पर सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने विशाल की बाइक को ओवरटेक कर रोक दिया। अचानक बाइक रोके जाने से विशाल घबरा गया। वहीं नकाबपोश बदमाशों में से एक ने नीलम के पेट पर चाकू रख दिया जबकि दूसरा गले में पड़ी सोने की चेन खींचने लगा। विरोध करने पर बदमाश ने तमंचे के बट से उसके सिर पर वार कर कर दिया जिससे सिर फट गया। बदमाश चेन लूटकर फरार हो गए। विशाल और अनुराग ने शोर मचाया तो आसपास के लोग पहुंचे और यूपी 100 को सूचना देते हुए घायल महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुजानगंज पहुंचाया। चिकित्सकों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेफर कर दिया। सूचना पर क्षेत्राधिकारी मछलीशहर सुजानगंज और मुंगराबादशाहपुर पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। काफी छानबीन के बाद भी बदमाशों का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed