फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

Mon, 18 Jun 2018 12:04 AM IST
Updated Mon, 18 Jun 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
नेवढ़िया। पुलिस ने नौकरी के नाम पर जालसाजी करने वाले चार लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वह पैसा लेकर फर्जी नियुक्ति पत्र देकर लोगों को झांसा देते थे। तिलंगा गांव निवासी अर्चना भारती ने चंदवक थाना क्षेत्र के मुरखापुर गांव निवासी धर्मेंद्र खरवार से नौकरी दिलाने के नाम पर साढ़े तीन लाख रुपए ले लिया था। पैसा देने के कुछ महीनों पश्चात जब धर्मेंद्र खरवार ने अर्चना भारती से नौकरी के बारे में पूछा तो अर्चना ने उसे फ़ूड कारपोरेशन ऑफ़ इंडिया (एफसीआई) का नियुक्ति प्रमाण पत्र सौंप दिया। पीड़ित युवक जब प्रमाण पत्र लेकर संबंधित विभाग पहुंचा तो वहां से उसे पता चला कि यह प्रमाण पत्र फर्जी है। तब युवक को यह एहसास हुआ कि उसके साथ ठगी हो गई हैं। उसने जब पैसों की मांग किया तो महिला ने उसे दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी दी। उसने पुलिस को तहरीर दिया जिस पर पुलिस ने अर्चना भारती, हरिशंकर, शकुंतला देवी, दिलीप के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर उनकी तलाश कर रही थी। रविवार को चारों को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed