{"_id":"5b24096a4f1c1b214d8b6925","slug":"15290883658-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मड़ियाहूं में वाराणसी पुलिस का छापा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मड़ियाहूं में वाराणसी पुलिस का छापा
Updated Sat, 16 Jun 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मड़ियाहूं। कजियाना व काजीकोट मुहल्ले में वाराणसी के बड़ागांव थाने की पुलिस ने छापेमारी की। पुलिस टीम में तीन दरोगा और छह पुलिस के जवान थे। पुलिस जिन लोगों की तलाश में आई थी वे घर छोड़कर फरार हो गए थे । टीम के सदस्यों ने बताया कि कजियाना मुहल्ला निवासी एजाज और साहबे आलम गुरुवार को बाइक से वाराणसी जा रहे थे। वे बड़ागांव थाना क्षेत्र के बसनी बाजार के पास पहुंचे थे । तभी तीन बाइक सवार मनबढ़ों ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे एजाज और साहबे आलम बाइक से गिर पड़े। तभी मनबढ़ों ने साहेब आलम पर ताबड़तोड़ चाकू से कई वार कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे बीएचयू के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। एजाज की तहरीर पर तीन के खिलाफ नामजद केस दर्ज किया गया है। तीनों आरोपी मड़ियाहूूं के हैं। जिनकी तलाश मे यहां पुलिस आई थी। घटना का कारण जमीनी विवाद बताया जा रहा है।