फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   मकान खाली कराने के लिए मारपीट फायरिंग

मकान खाली कराने के लिए मारपीट फायरिंग

Mon, 11 Jun 2018 12:29 AM IST
Updated Mon, 11 Jun 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
मकान खाली कराने के लिए मारपीट फायरिंग
घायल किराएदार
विज्ञापन

जौनपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र के हनुमान घाट स्थित एक मकान को कब्जा करने को लेकर रविवार को जमकर ईंट पत्थर चले और फायरिंग हुई। जिसमें पांच लोग घायल हो गए। पथराव और फायरिंग से मौके पर अफरातफरी मच गई। आस पास के दूकानदारों ने शटर बंद कर लिए। मोहल्ले के लोग दौड़े तो मकान कब्जा करने आए लोग फरार हो गए। सूचना के दो घंटे बाद पहुंची पुलिस घायलों को अस्पताल ले गई। तो हमलावरों ने दोबारा हमला कर दिया। मकान में स्थित कुछ दूकानों से सामान निकाल कर सड़क पर फेंक दिए। और फथराव कर फायरिंग भी की। जिससे दहशत फैल गई। पुलिस फोर्स के आने पर हमलावर फरार हो गए।

नगर कोतवाली क्षेत्र के हनुमान घाट गली में स्थित एक मकान में करीब आठ की संख्या में किराएदार रहते हैं। मकान को गौराबादशाहपुर निवासी एक आभूण व्यवसायी ने रजिष्ट्री कराया है। मकान का विवाद हईकोर्ट में विचाराधीन है। आरोप है कि किराएदारों को बिना किसी लीगल नोटिस दिए ही रविवार को सुबह करीब आठ बजे पचास की संख्या में लोग पहुंच गए और किराएदारों को बाहर निकालने लगे। विरोध करने पर मारपीट शुरू हो गई। जमकर ईंट पत्थर चले जिसमें कृष्ण कुमार का सिर फट गया, पैर में भी गंभीर चोट आई। किराएदारों की तरफ से कृष्ण कुमार के अलावा सूरज वर्मा एडवोकेट, मुकेश कुमार एडवोकेट, विजय कुमार घायल हो गए। कृष्ण कुमार का आरोप है कि सूचना के दो घंटे बाद पुलिस पहुंची। इस दौरान हमलावरों ने जमकर तांडव मचाया। दोबारा करीब सौ की संख्या में आए औस सलहों से कई राउंड फायरिंग भी की। मोहल्ले लोगों ने विरोध किया तो हमलावर फरार हो गए। एहतियात के तौर पर मौके पर पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। सीओ सिटी नृपेंद्र का कहना है कि किराएदार को मकान से बेदखल करने के लिए मारपीट हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। मौके पर फायरिंग की कोई पुष्टि नहीं हुई है। ईंट पत्थर चले हैं। घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छोड़ दिया गया। दोनों तरफ से तहरीर लेकर पुलिस कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed