फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   सिर्फ कोरम पूरा करने तक सिमटी रही समाधान दिवस

सिर्फ कोरम पूरा करने तक सिमटी रही समाधान दिवस

Sun, 03 Jun 2018 12:12 AM IST
Updated Sun, 03 Jun 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
जौनपुर। जिले के सभी थाना परिसर में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में अधिकारियों द्वारा सिर्फ कोरम पूरा करने में जुटे रहे । किसी थाने में दो तो किसी में चार प्रार्थना पत्र ही निस्तारित हो सके। शेष बचे प्रार्थना पत्रों को निस्तारित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को सौप दिया गया। प्रार्थना पत्रों को समय से निस्तारित करने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष देवता नंद सिंह जफराबाद थाने में थानाध्यक्ष देवतानंद सिंह ने मौके पर आए कुल 13 प्रार्थना पत्रों में से मात्र दो का निस्तारण मौके पर कर सके। शेष 11 प्रार्थना पत्रों को निस्तारित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को दे दिया गया। प्रभारी निरीक्षक विमल प्रकाश राय ने सिंगरामऊ थाना परिसर में लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान आए कुल 10 प्रार्थना पत्रों में से चार का निस्तारण किया। उप जिलाधिकारी मोतीलाल यादव ने मड़ियाहूं कोतवाली परिसर में लोगों की समस्याएं सुनकर निस्तारित किया। इस दौरान आए कुल 23 प्रार्थना पत्रों में से चार का मौके पर निस्तारण हुआ। उप जिलाधिकारी सदर प्रियंका प्रियदर्शिनी ने सिकरारा थाने में जन समस्या सुनी। कुल 15 मामले आए लेकिन मौके पर एक भी मामले का निस्तारण नहीं हो सका। एसडीएम के अवलोकन के बाद उसे संबंधित कानूनगो व लेखपालों को सौंप दिया गया। मछलीशहर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस पर कुल सात प्रार्थना पत्र आए जिसमें दो का निस्तारण किया जा सका। सीओ अवधेश शुक्ला ने पवांरा थाना परिसर में जन समस्याएं सुनी। पांच प्रार्थना पत्रों में से मात्र एक प्रार्थना पत्र का निस्तारण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed