फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   भेला गांव में मारपीट, फायरिंग, 17 घायल

भेला गांव में मारपीट, फायरिंग, 17 घायल

Sun, 03 Jun 2018 12:44 AM IST
Updated Sun, 03 Jun 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
सुइथाकला। सुल्तानपुर जनपद सीमा पर स्थित सरपतहा थाना क्षेत्र के भेला और सुल्तानपुर जिले के करौदी थाना क्षेत्र के हाजीपुर बरुआ गांव के लोगों के बीच पुरानी रंजिश में शनिवार की शाम जमकर मारपीट और फायरिंग हुई। हमले में एक तरफ से 14 और दूसरी तरफ से तीन लोग घायल हुए हैं। इसमें दो की हालत नाजुक है, जिनको जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। अन्य घायलों का सीएसी पर इलाज चल रहा है। तनाव को देखते हुए कई थानों की पुलिस तैनात कर दी गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस की लापरवाही से घटना हुई है। शुक्रवार की रात में हुई मारपीट के बाद पुलिस ने सतर्कता बरती होती तो बवाल नहीं होता।
विज्ञापन

हाजीबरुआ गांव निवासी आशीश यादव (18) व शिवकुमार यादव (25) शुक्रवार की शाम को भेला गांव में एक दावत में शामिल होने आए थे। यहां से लौटते समय दोनों बाइक से रास्ते में पहुचें थे तभी पुरानी रंजिश को लेकर भेला गांव के युवकों से विवाद हो गया। गांव के युवकों ने आशीष और शिवकुमार की पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल आशीष को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रात में ही केस दर्ज कर आरोपी सत्येंद्र बिंद, सिधारी बिंद, शिवमूरत बिंद और विजय कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। घटना से गुस्साए बरुआ गांव के कुछ लोग शनिवार को दिन में भेला गांव पहुंच तो गांव वालों ने फिर उनकी पिटाई कर दी। जिससे समर बहादुर यादव निवासी अमावा कला गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस घटना के बाद शाम को करीब पांच बजे 20 बाइक पर करीब 40 की संख्या में लोग सवारकर भेला गांव पहुंचे और बिंद बस्ती धावा बोल दिया। आरोप है कि लोगों को घर में घुसकर मारा पीटा गया। जिससे शिवमूरत बिंद (50), रामलवट(40), छबई (66), मुद्रिका देवी(25), सचिन (18), प्रीति (15), संगीता (35), चंद्रकला(40), सिकंदर (22), दुलारी (65), भंडारी (55), लक्ष्मन (50), रवींद्र (25), विपिन (21) घायल हो गए। आरोप है कि हमलावर हवा में अंधाधुंध फायरिंग करते बस्ती से लेकर सड़क तक गए। क़रीब 40 राउंड फायरिंग की गई। जिससे गांव में दहशत फैल गई। गांव में स्थित दुकान के शटर और दीवार पर बने गोली लगने के निशान तांडव की गवाही कर रहे हैं। पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। जहां से शिवमूरत बिंद को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। गांव में तनाव को देखते शाहगंज, खुटहन और खेतसराय थाने की फोर्स के अलावा पीएसी के जवान भी तैनात कर दिए गए हैं। एसपी केके चौधरी का कहना है कि गांव में पुलिस और पीएसी तैनात कर दी गई है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के स्तर से भी अगर लापरवाही हुई है तो जांचकर संबंधित के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed