{"_id":"5b09a9954f1c1ba36e8b4c8f","slug":"152735988716-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो किशोरियों के साथ दुष्कर्म की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो किशोरियों के साथ दुष्कर्म की कोशिश
Updated Sun, 27 May 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। जिले के दो थाना क्षेत्रों में किशोरी और युवती संग दो युवकों ने दुष्कर्म का प्रयास का प्रयास किया। शोर मचाने पर युवक भाग निकले। पीड़ित पक्षों ने तीन युवकों पर मामला दर्ज करने के लिए थाने में तहरीर दी है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
पहली घटना केराकत कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की दलित बस्ती में रिहायशी छप्परनुमा घर में शनिवार की सुबह किशोरी सो रही थी। उसके माता पिता ईंट भठ्ठे पर काम करने गए हुए थे। इसी बीच गांव का एक मनबढ़ युवक किशोरी के घर में घुसकर छेड़खानी शुरू कर दी। किशोरी के शोरगुल मचाने पर जबतक आसपास के लोग पहुंचते युवक भाग निकला। सूचना पर पहुंचे किशोरी के माता पिता किशोरी को लेकर थाने पहुंचे और तहरीर दी। पुलिस ने अभी तक केस दर्ज नहीं किया है। खुटहन थाना क्षेत्र के एक गांव के निकट शुक्रवार की शाम बाइक पर पिता के साथ घर जा रही किशोरी को दो मनबढ्ऱ युवकों ने रोक लिया। एक पिता के साथ हाथापाई करने लगा तो दूसरा युवती को लेकर दूसरी ओर जाने लगा। युवती के पिता का आरोप है कि करीब दो वर्ष पूर्व उसकी बेटी संग गांव के ही एक युवक ने दुष्कर्म किया था जिसका मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है। इसे लेकर आरोपित युवक सुलह के लिए दबाव बना रहा है। उनकी बात नहीं मानी तो आरोपित युवक और उसके साथी हाथापाई की और युवती के संग दुष्कर्म की धमकी दिए। शोर मचाने पर भाग निकले। पिता ने खुटहन थाने में एक नामजद समेत दो लोगों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया है।