{"_id":"5b045c0e4f1c1be8408b7035","slug":"152701236113-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तलाक के बाद महिला ने की पति की पिटाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तलाक के बाद महिला ने की पति की पिटाई
Updated Tue, 22 May 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
मछलीशहर। मंगलवार को दोपहर बाद तहसील परिसर में पति पत्नी के बीच हुए तलाक के बाद अचानक पत्नी ने चप्पल से अपने तलाकशुदा पति की धुनाई शुरू कर दी। लोगों ने बीच बचाव कर मामले को शांत कराया।
महराजगंज थाना क्षेत्र के नहरपुर दुगौली गांव की रेशमा की शादी मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव निवासी ख़ुर्शीद के साथ 2004 मे हुई थी। लगभग 14 वर्ष का वैवाहिक सफर दोनों ने पूरा किया मगर उन्हें संतान नहीं हुई। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। बात तलाक तक पहुंच गयी। मंगलवार को दोपहर में दोनों पक्ष तहसील आये और तलाकनामा लिखा गया। तलाकनामा पर दोनों ने हस्ताक्षर किए। इसके बाद जब कागज हाथ में आ गया तो महिला अचानक आक्रामक तेवर अपनाते हुए चप्पल निकालकर तलाक शुदा पति की धुनाई शुरू कर दी। इस घटना से तहसील में हडकंप मच गया। लोग दौड़कर मौके पर आए और बीच बचाव कर किसी तरह से दोनों को अलग किया। बाद में महिला अपने परिजनों के साथ वापस घर चली गई।