फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   शादी में हर्ष फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार, एसएसबीएल गन बरामद

शादी में हर्ष फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार, एसएसबीएल गन बरामद

Tue, 22 May 2018 11:32 PM IST
Updated Tue, 22 May 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
जौनपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र के ईशापुर मोहल्ले में 12 मई की रात आई एक बारात में हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लगने से एक की मौत और दो लोगों के घायल होने के मामले में पुलिस ने मंगलवार को फायरिंग करने वाले हत्यारोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र के ईशापुर मोहल्ले में वाराणसी से सिंधोरा निवासी श्याम मद्धेशिया की बारात आई थी। बारात में हर्ष फायरिंग के दौरान जफराबाद के जमैथा निवासी गोरेलाल (20), बलुआघाट के पप्पू गौतम सिंधोरा के राहुल मोदनवाल (25) घायल हुए थे। सभी को जिला अस्पताल से वाराणसी रेफर कर दिया गया था। वाराणसी में उपचार के दौरान गोरेलाल की मौत हो गई थी। पुलिस ने दूल्हे के रिश्तेदार वीर बहादुर निवासी गद्दी थाना केराकत के खिलाफ केस दर्ज किया था। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी इसी दौरान मंगलवार को भोर में नगर कोतवाल केके मिश्र ने मुखबिर की सूचना पर वीरबहादुर को पालीटेक्निक चौराहे के पास से गिरफ्तार किया। वह वाराणसी जाने की फिराक में था। उससे बारह बोर की बंदूक बरामद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed