फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   दमाशों ने फायरिंग कर लूट ली बाइक और नकदी

दमाशों ने फायरिंग कर लूट ली बाइक और नकदी

Fri, 18 May 2018 11:56 PM IST
Updated Fri, 18 May 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खुटहन। खुदावंदपुर गांव के पास गुरुवार की रात बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर बुलेट बाइक, ढाई हजार नकदी और मोबाइल लूट लिया। सूचना पर खुटहन और सरायख्वाजा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं लगा सकी।
विज्ञापन

रानीपुर गांव निवासी जयप्रकाश यादव गुरुवार की रात करीब एक बजे अपनी बाइक से खेतासराय कस्बे से घर लौट रहे थे। उनके साथ जमीन बस्ती गांव निवासी राजेंद्र प्रसाद यादव भी थे। दोनों जपटापुर गांव के पास पहुंचे थे तभी एक बाइक पर सवार तीन युवक मिले। उन्होंने उनको रोककर खुटहन जाने का रास्ता पूछा। जयप्रकाश ने कहा हम भी खुटहन के पास जाएंगे, साथ चलिए। बाइक सवार उनकी बाइक के पीछे-पीछे चलने लगे। खुदावंदपुर गांव के टिकरी मोड़ के पास सुनसान देख बदमाशों ने ओवरटेक कर रोक लिया। दोनों कुछ समझ पाते तभी एक बदमाश ने असलहा जयप्रकाश की कनपटी पर सटा दिया। दूसरे ने हवा में गोली चलाई। दोनों घबरा गए। बदमाश बाइक, पर्स, मोबाइल छीन कर खेतासराय की ओर भाग निकले। गोली कीआवाज सुन मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने इसकी सूचना खुटहन व सराख्वाजा पुलिस को दी। दो थाने के सीमा पर गांव होने के कारण दोनों ही थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। बदमाशों का पीछा करने के बजाय पुलिस सीमा विवाद में उलझ गई। बाद में खुटहन पुलिस ने माना कि लूट उनके इलाके में हुई है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed