फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   पांच के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज

पांच के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज

Tue, 15 May 2018 11:44 PM IST
Updated Tue, 15 May 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
मीरगंज। क्षेत्र के भोगीपुर गांव में विवाहिता को जलाकर मारने के आरोप में पति समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

रेनू गुप्ता पत्नी स्व. रामअधार गुप्ता निवासी सरस्वतीपुरम खरगापुर लखनऊ ने अपनी तहरीर में कहा है कि उसकी पुत्री सोनी गुप्ता (22) की शादी भोगीपुर सेमरी निवासी अमरदीप के साथ 26 अप्रैल 2016 को हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज की मांग करते थे और दहेज के लिए उनकी बेटी को प्रताड़ित करते थे। किंतु विधवा लाचार थी जिससे उनकी मांग को पूरी करने में असमर्थ थी। दहेज की मांग पूरी न होने पर 19 मार्च 2018 को उसके पति व ससुराल वालों ने मारा पीटा और उसे आग के हवाले कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई। विवाहित की मां की तहरीर पर पुलिस ने पति अमरदीप गुप्ता, शिवानी (ननद), खुशबू (ननद), तूफानी, ओम प्रकाश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed