फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   सड़क हादसों में बाइक सवार अधेड़ की मौत, दंपती समेत तीन घायल

सड़क हादसों में बाइक सवार अधेड़ की मौत, दंपती समेत तीन घायल

Sun, 13 May 2018 12:28 AM IST
Updated Sun, 13 May 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। सरपतहा थाना क्षेत्र के कुसियाबहार गांव के पास शनिवार को ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार अधेड़ की मौत हो गई। अलग अलग हादसों में दंपती समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सुईथाकला प्रतिनिधि के अनुसार सरपतहा थाना क्षेत्र के लखनऊ बलिया मार्ग पर कुसियाबाहर गांव के पास शाहगंज की तरफ से आ रहे ट्रक व सूरापुर की तरफ से शाहगंज की तरफ जा रहे बाइक सवार की टक्कर हो गई। बाइक सवार की घटना स्थल पर मौत हो गई। सुल्तानपुर जिले के करौदीकला थाना क्षेत्र के विजेथुआ निवासी जयकरण (50) अपनी बाइक से रिश्तेदार के घर निमंत्रण लेकर जा रहे थे। वह कुसियां बहार गांव के पास पहुंचे थे तभी सामने से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गए। जयकरण की मौके पर मौत हो गई। थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह मौके पहुंच कर लाश को कब्जे में लेकर पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम हेतु जिला चिकित्सालय भेज दिया ।
विज्ञापन

जफराबाद प्रतिनिधि के अनुसार जफराबाद थाना क्षेत्र के लाडन पुर गांव में सड़क किनारे गड़े पोल से टकराकर बाइक पर सवार दो लोग घायल हो गए । जफराबाद देवकली मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है ।सड़क चौड़ी हो जाने पर जगह-जगह रोड पर खंभे सड़क के अंदर आ गए । जिसे अभी उन खंभों को रोड से हटाया नही गया है । केराकत निवासी अफजल (23) अपने चाचा रहीमुद्दीन (56) के साथ जौनपुर से घर लौट रहे थे। दूसरे वाहन से पास लेने के चक्कर में लाडनपुर में रोड पर गड़े खंभे से टकराकर गिर गिरकर दोनों घायल हो गए । ग्रामीणों की मदद से उन्हें इलाज के लिए निजी हॉस्पिटल ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाहगंज प्रतिनिधि के अनुसार आजमगढ़ जनपद के फूलपुर थाना क्षेत्र के डीहपुर गांव निवासी उमेश कुमार (45) पुत्र फतेहबहादुर अपनी पत्नी निधि सिंह (40) के साथ शनिवार बाइक से शाहगंज आए थे कि खुटहन तिराहे के समीप बाइक असंतुलित होने गिर पड़े। जिससे दोनों घायल हो गए। उपचार के लिए राजकीय पुरुष चिकित्सालय भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed