फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   बदमाशों ने युवक की पिटाई कर लूट ली चेन

बदमाशों ने युवक की पिटाई कर लूट ली चेन

Fri, 11 May 2018 12:09 AM IST
Updated Fri, 11 May 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के वारी गांव में नहर पुलिया के पास गुरुवार की शाम बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक को रोककर पिटाई की और असलहे से आतंकित कर उसके गले से सोने की चेन लूटकर फरोर हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन की लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन

मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के ताजुद्दीनपुर निवासी अजय कुमार पाल (22) अपने किसी रिश्तेदार के घर महराजगंज गया था। वहां से लौटते समय गुरुवार की शाम करीब सात बजे वह धर्मूपुर गांव के पास पहुंचा था तभी पल्सर बाइक सवार बदमाशों ने उसे ओवरटेक किया और आगे वारी गांव में नहरपुलिया के पास सूनसान देख उसे रोक लिया। बाइक सवार युवक को रोक कर बदमाश उसके गले से सोने की चेन छीनने लगे। विरोध करने पर युवक की जमकर पिटाई कर दी और उसकी कनपटी पर असलहा सटाकर आतंकित करते हुए चेन लूट कर मछलीशहर की ओर फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बार युवक ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी देर तक छानबीन की लेकिन लुटेरों का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed