{"_id":"5af1eacd4f1c1b5d098b8e13","slug":"152580372317-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ादसे में एक की मौत दो घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ादसे में एक की मौत दो घायल
Updated Tue, 08 May 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जलालपुर। त्रिलोचन महादेव बाजार में मंगलवार को दोपहर में बोलेरो की चपेट में आने से एक ही मोपेड पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर ही बाइक चला रहे युवक की मौत हो गई। जबकि घायल दोनों युवकों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जलालपुर के मकरा निवासी दीपक चौहान 23 वर्ष, धर्मेंद्र चौहान 21 वर्ष, शनि चौहान 18 वर्ष जलालपुर से एक ही मोपेड से किसी कार्य से त्रिलोचन महादेव बाजार से मकरा चौराहे जा रहे थे। बाइक चला रहे युवक ने हेलमेट भी नहीं लगाया था। अभी वह यूनियन बैंक के समीप पहुंचे थे कि वाराणसी की तरफ से आ रहे बोलेरो की चपेट में आ गए। जिसमें मोपेड चला रहा दीपक दाहिनी तरफ जैसे ही गिरा पीछे से आ रही दूसरी बोलेरो की चपेट में आ गया और घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। पीछे बैठे धर्मेंद्र व शनि गंभीर रूप से घायल हो गए। आस पास के लोगों ने दोनों घायलों को बाजार में स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक दीपक की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी होने के बाद मृतक के गांव शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन