{"_id":"5af0a2cf4f1c1be2798b840f","slug":"15257197578-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शीतला चौकिया धाम से बालिका लापता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शीतला चौकिया धाम से बालिका लापता
Updated Tue, 08 May 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। शीतला चौकिया धाम में परिवार के साथ सोमवार को दर्शन करने आई छह साल की बालिका गायब हो गई। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं लगा। प्रतापगढ़ जिले के आनापुर गांव निवासी अवधेश विश्वकर्मा अपनी पत्नी सुशील और बेटी अंकिता (6) के साथ चौकिया दर्शन करने आए थे। दर्शन करने जाते समय मंदिर परिसर स्थित एक दुकान पर बेटी खिलौना लेने के लिए जिद करने लगी। बच्ची को खिलौना दिला रहे थे इसी बीच अंकिता वहां से गायब हो गई। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता लगा। जानकारी होने पर कलाकार आशीष माली अपने सहयोगियों के साथ मौके पर पहुंच गए। परिवार के साथ बच्ची की काफी देर तक खोजबीन की लेकिन उसका पता नहीं लगा। घटना की सूचना पुलिस को दे दी है।